Lewati ke konten utama
Lirik lagu

Main Kaun Hoon (From "Secret Superstar")

Amit Trivedi , Meghna Mishra

कोई ये बता दे मैं हूँ कहाँ
कोई तो बता दे मेरा पता
सही है के नहीं मेरी ये डगरलूँ के नहीं मैं अपना ये सफ़र
डर लगता है सपनों से
कर दे ना ये तबाह
डर लगता है अपनों से
दे दे ना ये दग़ा
मैं चाँद हूँ या दाग हूँ
मैं राख़ हूँ या आग हूँ
मैं बूँद हूँ या हूँ लहर
मैं हूँ सुकूँ या हूँ कहर

कोई ये बता दे मैं कौन हूँ
क्यूँ हूँ मैं क्या हूँ मैं कौन हूँ
यकीं है के नहीं
खुद पे मुझको क्या
हूँ के नहीं मैं
है फरक पड़ता क्या
किसके कंधों पे रोऊँ
हो जाये जो खता
किसको राहों में ढूँढूँ
खो जाये जो पता
मैं चाँद हूँ या दाग हूँ
मैं राख़ हूँ या आग हूँ
मैं बूँद हूँ या हूँ लहर
मैं हूँ सुकूँ या हूँ कहर

मैं सच कहूँ या चुप रहूँ
दिल खोल दूँ या तोड़ दूँ
मैं हद करूँ या बस करूँ
मैं ज़िद करूँ या छोड़ दूँ
मैं चाँद हूँ या दाग हूँ
मैं राख़ हूँ या आग हूँ
मैं बूँद हूँ या हूँ लहर
मैं हूँ सुकूँ या हूँ कहर
मैं कौन हूँ...