Lewati ke konten utama
Lirik lagu

Toshi feat. Arijit Singh

Sharib

साँसों को जीने का इशारा मिल गया
डूबा मैं तुझमें तो किनारा मिल गया
साँसों को जीने का इशारा मिल गया
ज़िंदगी का पता दोबारा मिल गया

तू मिला तो ख़ुदा का सहारा मिल गया
तू मिला तो ख़ुदा का सहारा मिल गया
ग़मज़दा, ग़मज़दा, दिल ये था ग़मज़दा
बिन तेरे, बिन तेरे दिल ये था ग़मज़दा

आराम दे तू मुझे, बरसों का हूँ मैं थका
पलकों पे रातें लिए तेरे वास्ते मैं जगा (मैं जगा)

आराम दे तू मुझे, बरसों का हूँ मैं थका
पलकों पे रातें लिए तेरे वास्ते मैं जगा
मेरे हर दर्द की गहराई को महसूस करता है तू
तेरी आँखों से ग़म, तेरा मुझे मालूम होने लगा

तू मिला तो ख़ुदा का सहारा मिल गया
तू मिला तो ख़ुदा का सहारा मिल गया

मैं राज़ तुझसे कहूँ, हमराज़ बन जा ज़रा
करनी है कुछ गुफ़्तगू, अल्फ़ाज़ बन जा ज़रा

मैं राज़ तुझसे कहूँ, हमराज़ बन जा ज़रा
करनी है कुछ गुफ़्तगू, अल्फ़ाज़ बन जा ज़रा
जुदा जब से हुआ तेरे बिना ख़ामोश रहता हूँ मैं
लबों के पास आ, अब तू मेरी आवाज़ बन जा ज़रा

तू मिला तो ख़ुदा का सहारा मिल गया
तू मिला तो ख़ुदा का सहारा मिल गया
ग़मज़दा, ग़मज़दा, दिल ये था ग़मज़दा
बिन तेरे, बिन तेरे दिल ये था ग़मज़दा